श्रेया सरन (Shreya Saran) का नया गीत नमामि नमामि Shreya Saran Namami Song

@Indian mythology
0
श्रेया सरन का नया गाना :-  नमामि नमामि 
New Song of Shreya Saran:- Namami Namami


श्रेया सरन  ( Shreya Saran) का नया गीत नमामि नमामि Shreya Saran Namami Song


"नाडा वेदा काव्यं नटराज सुन्दरम" Shreya Saran पर एक वीडियों गीत के रुप में फिल्माए इस गाने को अभी रिलीज हुए पूरा एक दिन नहीं बीता कि अब इस पर ना केवल व्यूज की बौछार होने लगी है बल्कि लोग इस गाने के लिए श्रेया शरण और दीपिका पादुकोण की तुलना भी करने लगे हैं. आपको याद ही होगा कि दीपक पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म मूवी पठान का गाना क्या था और उसने किस प्रकार का ड्रेस पहना था. दर्शकों को दीपिका पादुकोण का वो ड्रेस सेन्स बिलकुल भी पसंद नहीं आया था और गाने के बोल भी थे "बेशरम रंग" दिपिका ने जो ड्रेस का कलर सेलेक्ट किया था वो भी केसरिया रंग का था इस कारण एक पार्टी विशेष को इस पर घोर आपत्ति थी.  लेकिन पार्टी से अधिक तो आम लोग उस गाने और दीपिका के पोज पर आपत्ति जाता रहे थे. 

वहीँ अब दूसरी ओर जब से कन्नडा गीत नमामि नमामि रिलीज़ हुआ है तब से ही जैसे पब्लिक की कमेन्ट की बाढ़ सी आ गयी है. इस गाने जो जिस टीम ने तैयार किया है उनके नाम इस प्रकार से हैं 

Shreya Saran -
Music director - Ravi Basrur 
lyrics :- Kinnal Raj 
singer :- Aishwarya Rangrajan
Alaap - Santosh Venky  

                                                                                    


इस सुन्दर से गीत को कल शिवरात्रि के दिन रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने ढेरों प्यार दिया. इस गीत पर श्रेया सरन ने अपना जबरजस्त नृत्य किया है. गाने की कोरयोग्राफी भले ही दीपिका पादुकोण के घुमर घुमर गीत की याद दिला दे लेकिन ये बहुत अच्छा बना है और दर्शकों ने सराहा भी है.

इस गीत का थीम शिव का नटराज रुप है. श्रेया सरन उसकी भक्ति में गाना गाते हुए नृत्य करती है. वीडियो के आरम्भ में ही श्रेया द्वारा शंख बजाये जाने फिर नटराज की मूर्ती पर फूल अर्पण करने के बाद नटराज की आरती करने का शॉट जाता है. उसके बाद वो आरती लिए नृत्य करने लगती है. 

दर्शकों का एक ख़ास वर्ग होता है जो ऐसे गीतों को पसंद करते हैं. लेकिन दीपका पादुकोण से तुलना उचित नहीं होगा. क्यूंकि डिजिटल मिडिया में जो कुछ भी बनाया और  दिखाया जाता है वो बाज़ार को देखकर बनाया जाता है.


श्रेया सरन  के बारे में 

श्रेया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को देहरादून, भारत में हुआ था। उन्होंने 2001 में तेलुगु फिल्म "इष्टम" से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन 2002 की तेलुगु फिल्म "संतोषम" से उन्हें पहचान मिली। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें तमिल फिल्म "शिवाजी" और "कंथास्वामी" और हिंदी फिल्म "आवारापन" शामिल हैं।

अपने अभिनय करियर के अलावा, श्रिया एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं और कई मंच प्रदर्शनों में दिखाई दी हैं। वह बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव कोष के साथ काम करने सहित विभिन्न सामाजिक कारणों में भी शामिल रही हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि श्रिया सरन मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्म उद्योगों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, न कि कन्नड़ फिल्म उद्योग में। हालांकि, वह 2013 में कन्नड़ फिल्म "चंद्र" में दिखाई दी थीं।

गाने भक्ति के हों या रोमांटि या फूहड़ सबका एक ही मकसद होता है लोगों का अधिक से अधिक अटेंशन पाना और अपनी ब्रांड को मज़बूत बनाना. इससे मेकर को ज्यादा पैसे मिलते हैं. दीपिका ने ना तो वो गाना खुद ही सेलेक्ट किया होगा और ना ही ड्रेस . ये सब कुछ निर्माता के ऊपर निर्भर होता है . क्यूंकि overall वही किसी मूवी या गीत पर पैसे खर्च करता है. तो हम आलोचना का खंडन करते हुए इस गीत पर फोकस करते हैं जो वाकई बहत अच्छा बना है. आप भी इस गीत का आनंद ले सकते हैं. 

 




              

  
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Hi ! you are most welcome for any coment

एक टिप्पणी भेजें (0)