नया GST नियम 2025: अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब, 22 सितंबर से मिलेगा सस्ता सामान
GST News 2025, नया GST नियम, GST स्लैब, सस्ता सामान, 22 सितंबर GST अपडेट, One Nation One Tax, ग्राहकों को फायदा
जानकारी की लिए बता दें कि भारत में GST (Goods and Services Tax) को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। 2017 में लागू हुए वन नेशन, वन टैक्स नियम के तहत पहले कई टैक्स स्लैब थे, लेकिन अब सरकार ने इसमें अहम सुधार करते हुए ग्राहकों को सीधा फायदा देने का ऐलान किया है।
अब सिर्फ दो ही GST स्लैब होंगे – 5% और 18%। पहले जहां 40% तक टैक्स लगता था, उसे पूरी तरह हटा दिया गया है। यह नया नियम 22 सितंबर 2025 (नवरात्रि के पहले दिन) से लागू होगा।
नया GST नियम कब से लागू होगा?
22 सितंबर 2025 से यह नियम लागू होगा। इस दिन नवरात्र की शुरुआत होगी और सरकार ने साफ किया है कि त्योहार से पहले ही लोगों को राहत दी जाएगी।
किन सामानों पर मिलेगा सीधा फायदा?
22 सितंबर से खाने-पीने और रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी।
-
डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, पनीर, दही
-
ग्रॉसरी आइटम्स: बिस्किट, साबुन, शैम्पू
-
इलेक्ट्रॉनिक्स: AC, TV, मोबाइल, रेडियो
-
वाहन व अन्य प्रोडक्ट्स: मोटर, कार, ऑनलाइन शॉपिंग प्रोडक्ट्स
-
होटल व सर्विस सेक्टर: होटल्स में GST अब 12% से घटकर 5% हो गया है।
ग्राहकों के लिए कैसे फायदेमंद होगा?
-
सीधी राहत: टैक्स कम होने से सामान की कीमत घटेगी।
-
त्योहार में सस्ते दाम: नवरात्र और दीवाली पर ज्यादा छूट मिलेगी।
-
ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों पर असर: ई-कॉमर्स वेबसाइट और स्थानीय बाज़ार – हर जगह दाम कम होंगे।
कंपनियों की जिम्मेदारी और सरकार की सख्ती
सामान की कीमत घटाने की जिम्मेदारी कंपनियों की है। सरकार ने साफ किया है कि यदि कंपनियां दाम घटाने में टालमटोल करेंगी तो कार्रवाई होगी।
-
वित्त मंत्रालय लगातार जांच करेगा।
-
पुराने और नए रेट की तुलना की जाएगी।
-
सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में जाकर निगरानी करेंगे।
ग्राहकों को क्या करना होगा?
ग्राहकों को भी जागरूक रहना जरूरी है।
-
हर सामान की मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक करें।
-
22 सितंबर के बाद बनी चीजें सस्ती होनी चाहिए।
-
बिल और टैक्स स्लैब मिलाकर देखें।
-
दुकानदार से सवाल पूछें कि GST घटा या नहीं।
क्यों जरूरी है GST कटौती का फायदा जनता तक पहुंचना?
भारत की GDP में 61% हिस्सा आम जनता की खपत से आता है। यही कारण है कि सरकार चाहती है कि GST में कमी का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिले। अगर कंपनियां या व्यापारी इसमें गड़बड़ी करते हैं तो यह आम जनता के साथ धोखा होगा।
Hi ! you are most welcome for any coment