भारत के सभी पर्व-त्यौहार जानिये.

@Indian mythology
0


दोस्तों भारत को यदि पर्वों का देश कहा जाए तो इसमें कोई अतिशियोक्ति नहीं. क्यूंकि आपने देखा होगा कि हमारे यहाँ हर महीने कोई ना कोई पूजा व्रत या त्यौहार आता ही है. एक पर्व ख़त्म नहीं होता कि दूसरा आ जाता है. लेकिन एक तरह से अच्छा है, इन पर्वों के कारण हम अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़े रहते हैं और आपसी सोहार्द भी बना रहता है. लेकिन इन पर्वों को जानने और इनका पता लगाने के लिए हम अकसर कलेंडर का सहारा लेते हैं. अब बार-बार कलेंडर में जाने से बचने के लिए हम एक साथ यहाँ भारत के सभी पर्व त्योहारों के नाम एक कॉलम में दे रहे हैं आप इन्हें देख सकते हैं. आइये जानते हैं भारत के सभी पूर्व त्यौहार कौन कौन से हैं ?


India's all festivals in Hindi

      

                             भारत के सभी पर्व त्योहार और उनकी पूरी जानकारी  bharat ke sabhi parva tyohar aur unki poori jaankari

 

महीने

भारत के प्रमुख त्योहार

     जानकारी

जनवरी - JAN1

अंग्रजी नव वर्ष आरम्भ

ग्रेगोरी कलैंडर के अनुसार यह वर्ष का पहला दिन है जिसे सभी नव वर्ष के रूप में मानते हैं

जनवरी – JAN 13

लोहड़ी

यह उत्तर भारत का प्रसिद्द त्यौहार है . मकर संक्रांति के एक दिन पहले इसे मनाया जाता है .रात्री को खुली जगह सभी जमा होकर आग के चारो और बैठते हैं और पूजा आदि करके मूंगफली और लावा खाते हैं  

जनवरी –JAN 14

पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति

यह तमिलों  का प्रमुख त्योहार है  जो हिन्दू धर्म से आते हैं . यह पर्व सम्पन्नता का प्रतिक है जिसमे धूप , वर्षा और मवेशियों की पूजा की जाती है .  मकर संक्रांति हिन्दुओं का त्यौहार है . पुराणों में इस पर्व का विशेष जिक्र है. इसमें सूर्य देव की पूजा होती है .

जनवरी- JAN26

गणतंत्र दिवस

इस दिन 26 जनवरी 1949 को  भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था इसलिए इस दिन को भारत के राष्ट्र पर्व के रूप में मनाया जाता है .

फेब्रुवरी- FEB 16

बसंत पंचमी ,सरस्वती पूजा

वसंत महीने को सभी ऋतुओं का राजा  कहा गया है . इसी महीने में प्राकृति अपना नया रूप लेती है .इसी में एक पूजा होती है जिसे हिन्दू मनाते हैं और इस दिन  विद्या की देवी सरस्वती की पूजा होती है .

फेब्रुवरी – FEB 25

हज़रत अली जन्म दिवस

ये सुन्नी इस्लाम के चौथे खलीफा और शिया इस्लाम के पहले ईमाम है . इनका जन्म मुसलमानों के तीर्थ स्थल काबा में हुआ था .वे पैगम्बर मुहम्मद के दामाद थे और इनका चर्चित नाम हज़रत अली है .

मार्च – MAR 11

महा शिव रात्री

यह भी भारत का एक प्रमुख त्यौहार है जो फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है . माना गया है कि सृष्टी का निर्माण इसी दिन हुआ था जब आग्नेय लिंग की उत्पत्ति हुई थी और उसी दिन महादेव का पार्वती से विवाह हुआ था .

मार्च - MAR28

होलिका दहन

यह होली के एक दिन पहले मनाई जाती है .होलिका  असुर राज हिरन्यकश्यपू की बहिन थी जो भगवान नारायण भक्त प्रहलाद को मारने  के दौरान स्वयं अग्नि में जलकर भस्म हो गयी .इसलिए इस दिन अग्नि दहन किया जाता है

मार्च - MAR29

होली

यह हिन्दुओं में मनाया जाने वाला एक रंगों का त्यौहार है जिस दिन सभी एक दुसरे से पुराना बैर भाव भूलकर एक दुसरे को रंग  गुलाल लगाकर गले मिलते हैं .

अप्रैल  APRL -01

बैंक अवकाश

इस दिन BANK में छुट्टी रहती है

अप्रैल - APRL13

चैत्र नवरात्रे , उगाडी, गुडी पाडवा

यह पहला नवरात्रे है जो चैत्र मास में मनाया जाता है .इसमें माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है .

अप्रैल - APRL14

बैशाखी , आंबेडकर जयंती

इस  दिन गंगा में स्नान कर लोग हरिद्वार और ऋषिकेश में पूजा करते हैं . यह पर्व हिन्दू, बोद्ध,  सिखों के लिए बहुत महत्व रखता है . इस दिन सूर्य, मेष राशि में संक्रमण करता  है जो श्रधालुओं के लिए बहुत महत्व रखता है  

अप्रैल -APRL21

राम नवमी

यह पर्व चैत्र मास के शूल पक्ष को मनाया जाता है . ऐसा माना जाता है कि इसी शुभ दिन को अयोध्या के राजा राम का जन्म हुआ था जिन्हें हिन्दू भगवान मानते हैं

अप्रैल -APRL21

चैत्र नवरात्रि पारणा

यह भी हिंदुयों का पर्व है जिसमे माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है . इस पूजा में पारण का विशेष महत्व है .

अप्रैलAPRL -27

हनुमान जयंती

यह चैत्र माह के पूर्णिमा को मनाया जाता है इस दिन राम भक्त भगवान हनुमान का जन्म हुआ था .राम और हनुमान हिन्दुओं के सबसे विशेष देव माने गए हैं .

मई – MAY 07

वल्लभाचार्य जयंती

इन्हें कृष्ण का महा भक्त माना गया है

जिन्हें अखंड भूमंडलाचार्य जगतगुरु प्रभु की संज्ञा  दी गयी है . वे वेद शास्त्र में पारंगत थे  इनके नाम से एक रुपया का डाक टिकिट भी जारी किया गया था.

मई JUNE 13

ईद उल फितर

मुसलमान इसे रमजान उल मुबारक के एक महीने बाद एक मज़हबी ख़ुशी का त्यौहार मानते हैं . यह भाई चारे को बढ़ावा देने वाला पर्व है जो बहुत उमंग के साथ मनाया जाता है

मई JUNE17

शंकराचार्य जयंती

इन्हें शंकर का एक अवतार माना जाता है जो एक महान  दार्शनिक, विचारक और टीकाकार  हुए .  इन्होने  भारत के चार कोनो में चार  मठों की स्थापना की जो आज बहुत ही  चर्चित  और विख्यात है . इन्हें आदि गुरु की संज्ञा दी गयी है .

मई JUNE 26

बुद्ध पूर्णिमा

इसी दिन बुद्ध का जन्म लुम्बिनी राज्य में जो नेपाल में आता है, वहां हुआ था .इसी पूर्णिमा के दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और वे भगवान बुद्ध कहलाये . बौद्ध धर्म पर आस्था रखने वाले हिन्दू भी इन्हें पूजते हैं .

जून JUNE20

पितर पख/ पक्ष आरम्भ

इस १६ दिनों की अवधि में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग अपने पूर्वजों की श्राद्ध पूजा करते हुए उनका पिंड दान करते हैं.

जून JUNE21

योग दिवस

योग की महत्ता को समझने के बाद संक्युक्त राष्ट्र सभा ने इसी तिथि को योग दिवस के रूप में घोषित किया .

जूनJUNE 24

कबीर जयंती

संत कबीर दास जी भारत के एक महा संत माने गए हैं जिनका  भक्तिकाल काल में लोगों पर गहरा प्रभाव रहा है.   माना जाता है कि इसी दिन कबीर जी का जन्म भी हुआ था

जुलाई JULY12

जगन्नाथ यात्रा

जगन्नाथ जी कृष्ण भगवान का ही एक रूप हैं जो  बलभद्र और सुभद्र के साथ पूरी के मंदिर में स्थापित हैं जो भारत का बड़ा तीर्थ स्थान है. जगन्नाथ पूरी में  रथ यात्रा का आयोजन होता है जिसे देखने  बाहर से भी लोग आते हैं

जुलाई JULY 20

बकरीद , ईद -उल- जुहा

मुस्लिम धर्म को मानने वालों का यह प्रमुख  त्यौहार है .रमजान के 70 दिनों के बाद इस पर्व को मनाया जाता है . यह पर्व बलिदान का प्रतिक है जो बन्दे को अल्लाह के करीब ले जाता है .

जुलाई JULY 24

गुरु पूर्णिमा

यह पर्व अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता और मान सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. इसे हिन्दू  बौद्ध और जैन धर्म के लोग मनाते हैं .यह पर्व आषाढ़ पूर्णिमा को मनाया जाता है .  

अगस्त  AUG11

हरियाली तीज

इसे श्रावण महीने  के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है . यह विशेष रूप से महिलाओं से जुडा पर्व है जिसे वो शिव पार्वती के पुनर मिलन के रूप में मनाती है .  

अगस्त AUG 13

नाग पंचमी

सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है . नाग सर्प भोलेनाथ के गले का आभूषण होने के कारण, हिन्दू नागों पर विशेष आस्था रखकर  इस दिन इन्हें दूध पिलाते हैं और इनकी पूजा करते हैं .

अगस्त AUG15

सवतंत्र दिवस

यह भी एक भारत का एक  राष्टीय पर्व है. इसी दिन देश को 1947 में अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी .

अगस्त AUG 21

ओणम , थिरुवोणम

यह केरल में मनाये जाने वाला एक मुख्य पर्व है  जो पातळ लोक के राजा, राजा बलि और विष्णु के वामन अवतार से जुडा है .इस दिन घर आँगन को सजाया जाता है और  खेल के रूप में नौका दौड़ की प्रतियोगिता रखी जाती है .

अगस्त AUG22

रक्षा बंधन

यह पर्व भाई बहनों के बीच प्रेम की डोर को बांधे रखने के लिए मनाया जाता है. यह हर सावन मास की पूर्णिमा  को मनाया जाता है जिसमे बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा धागा बांधती है .  

अगस्त AUG25

कजरी तीज

यह पर्व महिलायें अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती है . और अविवाहित लड़की अच्छा वर पाने के लिए पूजा करती है .इसमें चंद्रमा की पूजा कर व्रत को तोड़ा जाता है

अगस्त AUG30

जन्माष्टमी

हिन्दू चन्द्र कलेंडर के मुताबिक यह पर्व कृष्ण पक्ष के आठवे दिन भाद्रपद में मनाया जाता है जिसमे भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना होती है. गुजराती लोग इस पर्व को अधिक मानते हैं क्यूंकि कृष्ण की नगरी पौराणिक काल में गुजरात में थी ऐसी मान्यता है .

सितम्बर SEPT 09

हरतालिका तीज

यह पूर्व भाद्रपद महीने के शुकल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है जो करवा चौथ व्रत से अधिक कठिन होता है क्यूंकि इसका व्रत अगले दिन जाकर टूटता है . यह पर्व भी औरतें अपने पति की लम्बी आयु के लिए मनाती है .

सितम्बर SEPT10

गणेश चतुर्थी

पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन महादेव और गौरी के पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था . यह पर्व महारष्ट्र में बड़े ही धूम -धाम से मनाया जाता है .

सितम्बर SEPT19

अनंत चतुर्दसी

इसे संकटों से रक्षा करने वाला पर्व माना जाता है  जिसके लिए भगवान अनंत की पूजा के बाद हाथ में रक्षा सूत्र बाँधा जाता है .

अक्टूबर OCT 2

गांधी जयंती

इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी का जन्म हुआ था उसी उपलक्ष में इसे मनाया जाता है .

अक्टूबर OCT 7

शारदीय नवरात्रि

यह पर्व शरद ऋतू में मनाया जाता है . इस दिन भी माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है.

अक्टूबर OCT 13

दुर्गा – महा अष्टमी

यहाँ पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है . माता दुर्गा के द्वारा दुष्ट असुर महिषासुर का दसवे दिन वध होने के बाद उस दिवस को देवताओं द्वारा विजया दशमी घोषित किया गया तब से बुराई पर अच्छाई की जीत के  रूप में माता दुर्गा की पूजा होती है .  

अक्टूबर OCT 15

दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा

यह आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है . दशरथ पुत्र श्री राम ने इसी दिन पापी दस सर वाले लंकेश रावन  का संहार किया था.और दुर्गा ने महिषासुर को मारा था. इसी दिन को  हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले दशहरा के रूप में मानते हैं.

अक्टूबर OCT24

करवा चौथ

यह व्रत महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखती हैं जिसमे चंद्रमा को देखने के बाद व्रत तोडा जाता है

नवम्बर NOV 2

धनतेरस

पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन के बाद भगवान धन्वन्तरी अमृत कलश लेकर समुद्र से बाहर निकले थे . यह दीपवाली से पहले आता हैं जहाँ लोग कुछ नया सामान खरीदते हैं.

नवम्बर  NOV 4

दिवाली , नरक चतुर्थी

माना जाता है कि दुष्ट रावण को मारने के बाद जब श्री राम अयोध्या पहुंचे तो पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया गया तब से यह पर्व हिन्दुओं की परंपरा बनी हुई है .

नवम्बर NOV 5

गोवर्धन पूजा

इस पर्व में गायों की पूजा होती है . मुसलाधार बरसात से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन नामक पहाड़ को उठा लिया था उसके बाद लोगों ने उस पर्वत की पूजा की जिसमे गायें भी थीं . तब से यह पूजा चली आ रही है.

नवम्बर NOV 6

भाई दूज / यम  द्वितीया

यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है  इसमें बहने पूजा व्रत रखकर अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती है .

नवम्बर NOV 10

छठ पूजा

यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है . इसमें सूर्य देव को अर्ग आदि देकर उनकी  उपासना की जाती है . यह बिहारियों का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे झारखण्ड में भी मनाया जाता है .

नवम्बर NOV19

गुरु नानक जयंती

गुरु नानक देव जी सिखों के गुरु हैं . उनके जन्म के उपलक्ष में यह पर्व मनाया जाता है

दिसम्बर DEC 4

मार्ग शीश अमावश्या , सूर्य ग्रहण

जब पृथ्वी और सूर्य के बीच  में चन्द्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण लगता है . उस वक़्त भोजन आदि करने की मनाही होती है . जब तक ग्रहण नहीं छुटता तब तक इसका पालन किया जाता है

दिसम्बर DEC16

धनु संक्रांति

सूर्य का किसी राशि में प्रवेश कर जाना ही संक्रांति कहलाता है .इसलिए जब सूर्य धनु राशि मे प्रवेश करता है तो उसे धनु संक्रांति कहते हैं .इस वक़्त विवाह आदि वर्जित होते हैं . बहुत सारे कार्य पंडितों की देख रेख और उनके मार्ग दर्शन के द्वारा ही किये जाते हैं

दिसम्बर DEC20

पौष आरम्भ

यह  दिसंबर में शुरू होकर जनवरी में ख़त्म होता है

दिसम्बर DEC25

क्रिसमस

यह ईसाईयों का सबसे बड़ा पर्व है  जो ईसा मसीह के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाता है

 

 

 

 

 

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Hi ! you are most welcome for any coment

एक टिप्पणी भेजें (0)